Bilashpur

CG News : ‘शादी से पहले मिलनी चाहिए सेक्स की आजादी’, धर्मगुरु ने यौन क्रिया को बताया पूजनीय, बोले – गाड़ी चलाने से पहले टेस्ट ड्राइव जरूरी

बिलासपुर : एक कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे धर्मगुरु परम आलय ने ऐसा बयान दे दिया जिसने माहौल गरमा दिया। परम आलय ने कहा कि लड़कियों को शादी से पहले सेक्स से ऐतराज नहीं होना चाहिए। परम आलय ने अपनी बात को उदाहरण देकर समझाने की कोशिश की और कहा हम जब गाड़ी लेते हैं तो पहले चलाकर देखते हैं, चलाना सीखते हैं।”

इतना ही नहीं उन्होंने सेक्स को पूजनीय बता दिया। सेक्स एनर्जी पर बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि युवाओं को इसकी समझ और प्रशिक्षण देना जरूरी है। बाबा के इन बयानों का वीडियो सामने आने के बाद मामला विवाद का विषय बन गया है। परम आलय बाबा का कहना है कि सेक्स एनर्जी का सदुपयोग सिखाना जरूरी है। हमें पश्चिम ने सिखाया है शरीर दो हिस्से में है। हमारी परंपरा नहीं कहती।

बाबा की बात माने तो सेक्स की उम्र होते ही सेक्स में करने में कोई बुराई नहीं है। परम आलय बातें तो यहां धर्म, कर्म, परमात्मा, आत्मा की करने आए हैं, लेकिन लोगों को सेक्स के बारे में ज्ञान देने बैठ गए। यहां इनके आगवानी में क्या नेता, क्या मंत्री, क्या अफसर सब लाइन में खड़े हैं। आयोजकों ने बाबा का आयोजन किया है। बाबा सिखाने आए हैं प्रवचन नहीं प्रयोग, लेकिन प्रयोग करने की वकालत कर रहे हैं सेक्स की। बाबा ने टीनेजर्स में सेक्स-एज पर भी कमेंट किया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

1 of 43