Durg

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे चला गया है। इस बीच ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित स्कूली बच्चे हो रहे हैं। लिहाजा, जिला प्रशासन की तरफ से स्कूल के समय में बदलाव किया जा रहा है। कल ही स्कूल शिक्षा सचिव से मुलाकात के दौरान शालेय शिक्षक संघ ने भी भीषण ठंड को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव की मांग की थी। आज दुर्ग जिला में स्कूल के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।

जानकारी आदेश के मुताबिक दो पाली में जिन स्कूलों का संचालन होता है, वहां सोमवार से शुक्रवार तक पहली पाली सुबह 8 बजे से 11.45 बजे तक स्कूल का संचालन होगा। जबकि, शनिवार को 12.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक कक्षाएं लगेगी। वहीं दूसरी पाली सोमवार से शुक्रवार तक 12 बजे से 4.45 बजे तक और शनिवार को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक कक्षाएं संचालित होगी। जबकि एक पाली वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक और शनिवार को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक स्कूल का संचालन किया जायेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, 8 साल से कर रहे थे शारीरिक शोषण, दो रेपिस्ट गिरफ्तार 4 फरार

दुर्ग : भिलाई में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है।…

1 of 14