Bilashpur

CG News : स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार, स्पेशल सर्विस के नाम पर परोसी जा रही थी लड़कियां, सेलरी रोकने पर सेंटर की लड़की ने किया खुलासा

बिलासपुर : बिलासपुर में फैमिली सैलून और स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक सेंटर में काम करने वाली लड़की पुलिस के सामने इस अवैध कारोबारा का खुलासा किया है। उसने आरोप लगाया कि स्पा सेंटर की संचालिका स्पेशल सर्विस के नाम पर सेंटर ग्राहकों के साथ सेक्स करने का दबाव बनाया जाता है।

उसने जब यह काम करने से मना किया तो 6 महीने की सैलरी रोक दी। पीड़िता की इस शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर सेंटर की संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां सत्यम चौक के आइवरी स्पा सेंटर संचालित है। पुलिस ने खुलासा किया कि स्पा में काम करने वाली अंबिकापुर की एक युवती ने संचालकों पर स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाने और इनकार करने पर छह महीने की सैलरी रोकने का आरोप लगाया है।

इस मामले की शिकायत पीड़िता ने 7 फरवरी को सिविल लाइन थाने में दर्ज करायी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि स्पा सेंटर का संचालन पूजा डेकाल और मैनेजर नीरू तमंग करती हैं। दोनों नेपाल मूल की हैं। लेकिन स्थानीय आधार कार्ड बनवाकर यहां रह रही हैं। युवती का आरोप है कि उसे अच्छी कमाई और नौकरी का लालच देकर बिलासपुर बुलाया गया और आइवरी स्पा में काम पर रखा गया। शुरुआत में उससे बॉडी मसाज, थैरेपी और फेसियल जैसी सामान्य सेवाएं कराई गईं।

कुछ समय बाद कथित तौर पर ग्राहकों को स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाया जाने लगा। तब युवती ने ग्राहकों के साथ सेक्स करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद स्पा सेंटर की संचालिका और मैनेजर ने उसकी छह महीने की सैलरी रोक दी। पीड़ित युवती ने बताया कि स्पेशल सर्विस के नाम पर ग्राहकों से 2 से 3 हजार रूपये तक वसूले जाते है, जिसमें एक हजार से 1500 रूपये लड़कियों को दिया जाता है। और कई बार लड़कियों को पैसे न देकर अधिकांश रकम संचालिका और मैनेजर ही रख लेते थे।

पुलिस ने पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर स्पा सेंटर की संचालक और मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है।इस मामले के बाद आइवरी स्पा सेंटर में काम करने वाली अन्य युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि और भी महिलाएं शोषण का शिकार हो सकती हैं। वहीं अब पुलिस शहर में चल रहे अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच करने की तैयारी कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Breaking : पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर नया नियम, जारी हुआ नया नियम, पढ़िये आदेश अब इन्हें नहीं मिलेगा…

बिलासपुर : पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 26