Raipur

CG News : छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों को 23 जून से मिलेंगी किताबें, 13 जुलाई तक पूरा होगा वितरण

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र से ठीक पहले पाठ्यपुस्तक वितरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम ने निजी स्कूलों को किताबें वितरित करने का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्यभर के 7,890 निजी स्कूलों को कक्षा 1 से 10वीं तक की हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम की पाठ्यपुस्तकों का वितरण 23 जून से 13 जुलाई तक किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, राज्य में लगभग 55 लाख पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जाना है। इसके लिए पाठ्यपुस्तक निगम के 12 स्थायी और अस्थायी डिपो से किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। वितरण प्रक्रिया को जिले और विकासखंडवार कार्ययोजना के तहत संचालित किया जाएगा।

रायपुर के 947 निजी स्कूलों को 25 जून से किताबें

रायपुर बुक डिपो से रायपुर और बलौदाबाजार जिले के कुल 1,201 निजी स्कूलों को पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी। इनमें रायपुर जिले के चारों विकासखंडों के 947 स्कूलों को 25 जून से 12 जुलाई तक किताबें दी जाएंगी। वहीं, रायपुर स्थित सेजेस सरोना डिपो से धमतरी और बेमेतरा जिले के 417 स्कूलों को तथा लालपुर अस्थायी डिपो से महासमुंद और गरियाबंद जिले के 356 स्कूलों को पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। इन डिपो में वितरण का कार्य 25 जून से 4 जुलाई तक चलेगा।

निर्धारित तिथि पर नहीं पहुंचे तो बाद में मिलेगी पुस्तकें

पाठ्यपुस्तक निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर यदि किसी विद्यालय का प्रतिनिधि या प्राचार्य पुस्तकें लेने नहीं पहुंचता है, तो उस विद्यालय को संबंधित डिपो की पूरी कार्ययोजना समाप्त होने के बाद ही किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।

टोकन व्यवस्था भी लागू

यदि किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर डिपो से किताबों का वितरण नहीं हो पाता है, तो डिपो प्रभारी विद्यालय को टोकन नंबर जारी करेगा। ऐसे विद्यालयों को अगले दिन प्राथमिकता के आधार पर पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। शिक्षा विभाग और पाठ्यपुस्तक निगम का दावा है कि तय समयसीमा के भीतर सभी निजी विद्यालयों तक किताबें पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

1 of 76