Jashpur

CG News : झाड़ – फूंक के बहाने एक माह के मासूम का अपहरण, पुलिस ने 24 घंटे में बरामद किया बच्चा

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक माह के मासूम बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे एक पहाड़ी कोरवा परिवार को झाड़-फूंक और बेहतर इलाज का झांसा देकर एक महिला उनके मासूम बच्चे को लेकर फरार हो गई। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

झाड़-फूंक का झांसा देकर ले गई मासूम को

जानकारी के अनुसार, पहाड़ी कोरवा समुदाय का एक परिवार अपने बीमार एक माह के बच्चे का इलाज कराने जशपुर जिला अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान एक महिला ने परिवार से संपर्क किया और बच्चे के बेहतर इलाज तथा झाड़-फूंक कराने का भरोसा दिलाया। महिला परिवार को अपने साथ बस स्टैंड तक ले गई। वहां भोजन करने के दौरान उसने मौका देखकर मासूम बच्चे को अपने कब्जे में लिया और फरार हो गई। घटना का पता चलते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल पुलिस से मदद मांगी।

शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस

मासूम के लापता होने की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाने के साथ तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से आरोपी महिला की खोज शुरू की।

बगीचा थाना क्षेत्र से आरोपी महिला गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर टीम ने बगीचा थाना क्षेत्र में दबिश दी। यहां से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अपहृत एक माह का बच्चा भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

परिजनों को सौंपा गया मासूम

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने बच्चे का अपहरण किस उद्देश्य से किया था तथा क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।

What's your reaction?

Related Posts

Gangrape : छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी … फिर इस हाल में मिली

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर…

CG Crime : बीबी के ब्वायफ्रेंड की हत्या, पति ने तीन सहयोगियों संग ली जान, शादी समारोह के दौरान खेला खूनी खेल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेम प्रसंग का एक खौफनाक अंत सामने आया है।…

CG शराबी सिपाही : “आज थोड़ा ज़्यादा हो गया …. अब नहीं पिऊंगा” आरक्षक शराब के नशे में धुत, वीडियो हुआ वायरल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाने वाली एक…

1 of 6