• Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
moresandesh.com
  • विश्व समाचार
  • समाचार
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • छत्तीसगढ
  • तकनीक एवं विज्ञान
  • वीडियो
moresandesh.com
  • Home
  • Raipur
  • CG News : वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के नाम पर साइबर ठगी, समर्थकों से 13 लाख रुपये ऐंठे, पुलिस जांच में जुटी
Raipur

CG News : वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के नाम पर साइबर ठगी, समर्थकों से 13 लाख रुपये ऐंठे, पुलिस जांच में जुटी

More Sandesh
June 18, 2026
0
16
CG News : वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के नाम पर साइबर ठगी, समर्थकों से 13 लाख रुपये ऐंठे, पुलिस जांच में जुटी
WhatsAppTelegramFacebook
Twitter X

रायपुर : छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों ने इस बार छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को निशाना बनाया है। ठगों ने उनका मोबाइल और व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके परिचितों व समर्थकों से मदद के नाम पर करीब 13 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। मामले की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल हैक कर भेजे मदद के संदेश

पुलिस के अनुसार साइबर अपराधियों ने डॉ. सलीम राज का मोबाइल हैक कर लिया और उनके व्हाट्सएप अकाउंट को संचालित करने लगे। इसके बाद ठगों ने कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को संदेश भेजकर अस्पताल में इमरजेंसी की बात कही और तत्काल आर्थिक मदद मांगी।किसी से 50 हजार रुपये तो किसी से एक लाख रुपये तक की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करवाई गई। चूंकि उस समय डॉ. सलीम का मोबाइल भी बंद था, इसलिए कई लोगों को संदेश पर भरोसा हो गया और उन्होंने बताए गए खातों में पैसे भेज दिए।

समर्थकों से ठगे गए 13 लाख रुपये

साइबर ठगों की इस चाल में कई लोग फंस गए और अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करते रहे। इस तरह कुल मिलाकर करीब 13 लाख रुपये की ठगी हो गई। बाद में डॉ. सलीम राज को मोबाइल हैक होने और उनके नाम पर पैसे मांगने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद भेजने से पहले सत्यापन करने की अपील की।

पुलिस ने शुरू की जांच

पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई जा रही है।

साइबर अपराधियों के निशाने पर आम से खास तक

राज्य में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साइबर अपराधी अब केवल आम लोगों को ही नहीं बल्कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े बड़े नामों का भी फर्जी प्रोफाइल और सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।पुलिस का कहना है कि किसी भी परिचित व्यक्ति के नाम से पैसे मांगने का संदेश मिलने पर पहले फोन कर उसकी पुष्टि जरूर करें। बिना सत्यापन के किसी भी खाते में रकम ट्रांसफर न करें।

त्योहारी सीजन में बढ़ जाता है खतरा

विशेषज्ञों के मुताबिक त्योहारों के दौरान साइबर ठगी के मामले और बढ़ जाते हैं। इस दौरान अपराधी फर्जी ट्रैवल पैकेज, नकली टिकट बुकिंग वेबसाइट, ऑनलाइन शॉपिंग ऑफर और यूपीआई भुगतान लिंक के जरिए लोगों को जाल में फंसाते हैं।डांडिया नाइट, गरबा महोत्सव और अन्य आयोजनों की टिकट बुकिंग के नाम पर नकली पोर्टल तैयार किए जाते हैं। वहीं आकर्षक छूट और ऑफर वाले फर्जी ई-कॉमर्स लिंक पर क्लिक करने से बैंकिंग जानकारी चोरी होने और खाते से रकम निकलने का खतरा रहता है।

Tags:ApradhCG CrimeCG Crime NewsCG Cyber crimeCG Cyber ​​FraudChhattisgarh Waqf Board Chairman Dr. Salim RajCivil Line Police StationCrimeCrime KhabarCrime NewsCyberCyber ​​BlackmailCyber ​​CellCyber ​​Cell and FSLCyber crimeCyber ​​CrimeCyber crime alertCyber FraudCyber Fraud NewsCyber froudCyber ScamCyber SelCyber ThagiDandiya NightFake E-Commerce LinksFake Ticket Booking WebsitesFake Travel PackagesGarba FestivalHindi khabarHindi NewsJachhJurmKarwahiLatest khabarLatest NewsMobile and WhatsApp Account HackedMorSandeshOnline Shopping OffersPoliceToday KhabarToday NewsUPI Payment Links
WhatsAppTelegramFacebook
Twitter X
Previous Article

CG : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या के 7 आरोपी गिरफ्तार, गौवंश की जान लेकर करते थे ऐसा काम, जानकर पुलिस के भी उड़े होश

Next Article

CG News : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला मृत कर्मचारी के परिवार से 12 लाख की वसूली गैरकानूनी, आदेश निरस्त

More Sandesh

More Sandesh

What's your reaction?

  • 0
    Angry
    Angry
  • 0
    Cool
    Cool
  • 0
    Crying
    Crying
  • 0
    Dislike
    Dislike
  • 0
    Laugh
    Laugh
  • 0
    Loved
    Loved
  • 0
    Surprised
    Surprised

Related Posts

CG Breaking : शिक्षक से लेकर सिपाही तक, जानिये सरकारी नौकरी की क्या होगी शैक्षणिक योग्यता, GAD ने जारी की सरकारी नौकरी के लिए अधिसूचना
Raipur
13k

CG Breaking : शिक्षक से लेकर सिपाही तक, जानिये सरकारी नौकरी की क्या होगी शैक्षणिक योग्यता, GAD ने जारी की सरकारी नौकरी के लिए अधिसूचना

More Sandeshby More Sandesh
June 20, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारत कर दी गयी…

CG News : शहर मे प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, अब पुलिस ने शुरू की जांच
Raipur
102

CG News : शहर मे प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, अब पुलिस ने शुरू की जांच

More Sandeshby More Sandesh
July 28, 2026

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का…

CG: दर्दनाक सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, इलाज के दौरान युवक की मौत
Hadsha
89

CG: दर्दनाक सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, इलाज के दौरान युवक की मौत

More Sandeshby More Sandesh
August 2, 2026

अभनपुर :- रायपुर-अभनपुर मार्ग पर रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक…

CG Vyapam Exam 2025 : व्यापम ने आगामी परीक्षाओं के लिए जारी किए नए दिशा – निर्देश देखे पूरा डिटेल ….
Raipur
71

CG Vyapam Exam 2025 : व्यापम ने आगामी परीक्षाओं के लिए जारी किए नए दिशा – निर्देश देखे पूरा डिटेल ….

More Sandeshby More Sandesh
November 21, 2025

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यापम ने आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी कर दिए…

CG Teacher Bharti : छत्तीसगढ़ में DPI ने निकाली शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, इन विषयों के लिए 1654 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा?
Raipur
69

CG Teacher Bharti : छत्तीसगढ़ में DPI ने निकाली शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, इन विषयों के लिए 1654 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा?

More Sandeshby More Sandesh
July 29, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की प्रकिया अब तेज हो गई है। सहायक शिक्षकों…

CG News : सरकारी चावल डकारने वालों की शामत, 2 दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, अब प्रशासन वसूलेगा एक – एक दाने की कीमत
Raipur
69

CG News : सरकारी चावल डकारने वालों की शामत, 2 दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, अब प्रशासन वसूलेगा एक – एक दाने की कीमत

More Sandeshby More Sandesh
February 7, 2026

रायपुर : रायपुर जिले में दो उचित मूल्य के दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर…

PM Modi : विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी ‘मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान’
Raipur
67

PM Modi : विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी ‘मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान’

More Sandeshby More Sandesh
November 1, 2025

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन…

CG Vidhansabha : धान खरीदी को लेकर सदन में घमासान, विपक्ष ने किया कार्रवाई का बहिष्कार, नेता प्रतिपक्ष बोले, सरकार नहीं खरीदना चाहती है धान
Raipur
67

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

More Sandeshby More Sandesh
December 16, 2025

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

CG : करोड़पति कारोबारी को उम्रकैद, शादी टूटने से नाराज भाई ने मारी थी 3 गोलियां, फिर मां को VIDEO कॉल पर दिखायी थी डेडबॉडी
Raipur
64

CG : करोड़पति कारोबारी को उम्रकैद, शादी टूटने से नाराज भाई ने मारी थी 3 गोलियां, फिर मां को VIDEO कॉल पर दिखायी थी डेडबॉडी

More Sandeshby More Sandesh
January 2, 2026

रायपुर : राजधानी रायपुर के बहुचर्चित भाई हत्याकांड में कोर्ट ने बड़ा फैसला…

CG: विधानसभा रोड पर स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल के मासूम की मौत
Raipur
63

CG: विधानसभा रोड पर स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल के मासूम की मौत

More Sandeshby More Sandesh
August 4, 2026

रायपुर:- राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे…

PreviousNext1 of 92

Headlines

राष्ट्रीय

‘स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन में मिलेगी चिकन बिरयानी’ शिक्षा मंत्री ने पेश किया प्रस्ताव, जानिए कब से मेन्यू में होगा शामिल

More Sandeshby More Sandesh
July 30, 2026
113
राष्ट्रीय

RailOne App यात्रियों के बीच तेजी से हो रहा लोकप्रिय, एक ही ऐप में रेलवे की सभी सुविधाएं, अनारक्षित टिकट पर मिल रही 3% तक की छूट

More Sandeshby More Sandesh
July 24, 2026
25
राष्ट्रीय

EPFO : नौकरी खत्म, लेकिन PF की कमाई जारी! क्या रिटायरमेंट के बाद भी बढ़ता रहता है PF? जानिए क्या कहता है नियम?

More Sandeshby More Sandesh
July 20, 2026
77
राष्ट्रीय

Breaking : ‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो उतर जाओ’ कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया बस से, ऑटो रिक्शा वाले ने भी लगाया चूना

More Sandeshby More Sandesh
July 13, 2026
130
राष्ट्रीय

स्कूली छात्राओं को रविवार के अलावा मिलेगी महीने में तीन अतिरिक्त छुट्टी, यहां की सरकार बना रही खास योजना, राज्यपाल ने दी जानकारी

More Sandeshby More Sandesh
May 30, 2026
96
राष्ट्रीय

Breaking : ईद के दिन की थी सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज …. जाने क्या कहा था आप भी देखें वायरल वीडियो

More Sandeshby More Sandesh
May 27, 2026
99
राष्ट्रीय

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी सौगात : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया RailOne मोबाइल ऐप, अब टिकट बुकिंग और ट्रेन से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही जगह

More Sandeshby More Sandesh
July 3, 2025
419
राष्ट्रीय

अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया का प्लेन मेडिकल कॉलेज के मेस से टकराया था, अब तक 204 की मौत, 41 घायल, हॉस्टल की मेस में लंच कर रहे स्टूडेंट भी चपेट में

More Sandeshby More Sandesh
June 12, 2025
268
राष्ट्रीय

Big Breaking News : अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का निधन, 100 शव मिले, 242 पैसेंजर में 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल

More Sandeshby More Sandesh
June 12, 2025
289
राष्ट्रीय

‘विधायक ने पहले लड़की को गले लगाया और फिर..’ इस पार्टी के MLA का कथित अश्लील वीडियो वायरल, कर रहा है ऐसी हरकतें..

More Sandeshby More Sandesh
June 12, 2025
358
‘स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन में मिलेगी चिकन बिरयानी’ शिक्षा मंत्री ने पेश किया प्रस्ताव, जानिए कब से मेन्यू में होगा शामिल
RailOne App यात्रियों के बीच तेजी से हो रहा लोकप्रिय, एक ही ऐप में रेलवे की सभी सुविधाएं, अनारक्षित टिकट पर मिल रही 3% तक की छूट
EPFO : नौकरी खत्म, लेकिन PF की कमाई जारी! क्या रिटायरमेंट के बाद भी बढ़ता रहता है PF? जानिए क्या कहता है नियम?
Breaking : ‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो उतर जाओ’ कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया बस से, ऑटो रिक्शा वाले ने भी लगाया चूना
स्कूली छात्राओं को रविवार के अलावा मिलेगी महीने में तीन अतिरिक्त छुट्टी, यहां की सरकार बना रही खास योजना, राज्यपाल ने दी जानकारी
Breaking : ईद के दिन की थी सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज …. जाने क्या कहा था आप भी देखें वायरल वीडियो
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी सौगात : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया RailOne मोबाइल ऐप, अब टिकट बुकिंग और ट्रेन से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही जगह
अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया का प्लेन मेडिकल कॉलेज के मेस से टकराया था, अब तक 204 की मौत, 41 घायल, हॉस्टल की मेस में लंच कर रहे स्टूडेंट भी चपेट में
Big Breaking News : अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का निधन, 100 शव मिले, 242 पैसेंजर में 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल
‘विधायक ने पहले लड़की को गले लगाया और फिर..’ इस पार्टी के MLA का कथित अश्लील वीडियो वायरल, कर रहा है ऐसी हरकतें..
MoreSandesh Logo
MoreSandesh is a News and Blogging Platform providing interesting and valuable information.
Editor: Namrata Pandey
Marketing: Amrendra Dwivedi
Address: Mahasamund, Barekel, Chhattisgarh - 493551
Email: namratapandey039@gmail.com
Mobile: +91 7000347968
Copyright © 2026 moresandesh.com - .
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
moresandesh.com
  • विश्व समाचार
  • समाचार
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • छत्तीसगढ
  • तकनीक एवं विज्ञान
  • वीडियो
Copyright © 2026 moresandesh.com - .

Login

Welcome, Login to your account.

Forget password?

Register

Welcome, Create your new account

You have an account? Go to Sign In

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

Sign In