Raipur

CG News : अस्पताल में आरक्षक ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, इलाज के दौरान तोड़ा दम

रायपुर : बालाजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती जशपुर के आरक्षक देव नारायण सिंह की शुक्रवार को मौत हो गई। आरक्षक ने गुरुवार को अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी थी। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। देव नारायण सिंह हार्ट संबंधी बीमारी के उपचार के लिए बालाजी अस्पताल में भर्ती थे।

जानकारी के अनुसार चिकित्सकों ने उनकी सर्जरी की तैयारी की थी और दो दिन बाद उनका ऑपरेशन होना था। इसी बीच गुरुवार को उन्होंने अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के तुरंत बाद अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों की निगरानी में उपचार के बावजूद शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। आरक्षक जशपुर जिले के रहने वाले थे और पुलिस विभाग में पदस्थ थे। प्रारंभिक जानकारी में सर्जरी को लेकर उनके तनाव में होने की बात सामने आ रही है,

लेकिन उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पंडरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल के स्टाफ और घटना के समय वहां मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले आरक्षक की स्थिति कैसी थी और किन परिस्थितियों में उन्होंने अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगाई। फिलहाल पुलिस जांच और अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें

रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…

1 of 168