Bilashpur

CG News : नगर निगम में MIC की बैठक में बवाल, सभापति के बैठक में उपस्थिति पर गरमायी राजनीति, पार्षद ने जतायी आपत्ति

बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम में एमआईसी की बैठक के बवाल हो गया। मेयर इन काउंसिल की बैठक में पार्षदों की बैठक व्यवस्था और सभापति की मौजूदगी को लेकर तीखी बहस हो गयी। सभापति की मौजूदगी पर एमआईसी मेंबर ने उन्हे बैठक में शामिल होने का अधिकार नहीं होने की बात कह दी। इस दौरान बैठक में मौजूद महापौर और कमिश्नर भी मौजूद रहे।

बिलासपुर नगर निगम में मेंबर इन काउंसिल की बैठक में सभापति की उपस्थिति पर जमकर बवाल मच गया। दरअसल तीन महीने पहले हुई सामान्य सभा की बैठक में सभापति विनोद सोनी ने एमआईसी सदस्य विजय ताम्रकार को प्रोटोकॉल का हवाला देकर पीछे की सीट पर बैठने कहा था। इसके बाद मंगलवार को जब सोनी एमआईसी की बैठक में पहुंचे, तब ताम्रकार ने उनकी उपस्थिति पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होने सभापति सोनी से कह दिया कि आपको यहां बैठने का अधिकार नहीं है।

बताया जा रहा है कि महापौर पूजा विधानी, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे, के साथ ही सभी एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी में दोनों के बीच तीखी बहस हुई। सोनी ने कहा कि उनके पहले भी जो सभापति थे, वे एमआईसी की बैठक में रहते थे। तब क्यों आपत्ति नहीं की गई ? इस दौरान बहस इतनी बढ़ी कि नगर निगम के सचिव राजेंद्र अवस्थी से एमआईसी की बैठक में सभापति की उपस्थिति को लेकर नियम-कानून पूछा गया।

जिस पर राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि नियम के मुताबिक एमआईसी की बैठक में मेयर व सदस्य ही बैठ सकते हैं। इस जवाब के बाद एमआईसी सदस्य ताम्रकार फिर से अपनी बात को लेकर हावी हो गये और सभापति को बैठक में शामिल नही करने की बात पर जोर देते दिखे। फिलहाल इस तीखी बहस के दौरान बैठक में शहर के विकास सहित अन्य 52 मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सारे मुद्दों पर चर्चा होने के बाद सर्वसम्मति से 52 प्रस्तावों पर एमआईसी की मुहर लगा दी गई।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : सुनो! तुम्हारा भाई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हो गया है …. फिर साइबर ठगों ने महिला से ऐठ लिये 49 हजार

बिलासपुर : साइबर ठगों ने एक व्यवसायी की बहन को भाई की गिरफ्तारी का झांसा देकर 49…

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

CG Crime : बाप ने अपने ही बेटी को किया प्रेग्नेंट, इस तरह मिटाता रहा हवस की भूख, अब कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में कोर्ट ने बेटी से रेप के आरोपी पिता को कड़ी सजा सुनाई…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 36