Bilashpur

CG News : “कलेक्टर संजय अग्रवाल की वजह से अमर अग्रवाल की कुर्सी खतरे में” मंच से मंत्री ने कर दी ऐसी टिप्पणी, चौक गये सब लोग ….

बिलासपुर : बिलासपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उस समय हल्का राजनीतिक माहौल बन गया, जब प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मंच से एक चुटीली टिप्पणी कर दी। यह मौका था पशुपालकों के लिए आयोजित एक सम्मेलन का, जहां मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे और कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री रामविचार नेताम मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का नाम लेते हुए उनका अभिवादन कर रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने संजय अग्रवाल का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि “कलेक्टर संजय अग्रवाल के आने से तो विधायक अमर अग्रवाल की सीट ही खतरे में पड़ गई है।” मंत्री के इस बयान के बाद मंच पर बैठे नेता और अधिकारी कुछ क्षण के लिए एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे, जबकि सभा में मौजूद लोगों के बीच हल्की मुस्कान भी देखने को मिली।

“यहां के बड़े ही लोकप्रिय ही कहेंगे, कलेक्टर संजय अग्रवाल जी, क्योंकि संजय अग्रवाल जी आये हैं तो अमर अग्रवाल जी का सीट खतरे में ना पड़ जाये। …ऐसा तो नहीं है। उसी हिसाब से काम भी कर रहे हैं हमारे संजय जी”

रामविचार नेताम 

कृषि मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

इस बयान को उन्होंने साकारात्मक रूप से कहा या फिर नकारात्मक? ये तो स्पष्ट नहीं हो पाया, लेकिन कार्यक्रम के दौरान पूरे वक्त इसकी चर्चा होती रही। कुछ लोग  मंत्री नेताम के इस बयान को पिछले साल दिसंबर में हुए एक घटना से जोड़कर भी देख रहे थे, जिसमें आरक्षित कुर्सी को लेकर अमर अग्रवाल ने खुले मंच से नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि मंत्री का बयान मजाकिया लहजे में था, लेकिन उनके इस तंज ने कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। पशुपालन से जुड़े मुद्दों और योजनाओं पर चर्चा के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया था। अपने संबोधन में मंत्री रामविचार नेताम ने पशुपालकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी और कहा कि राज्य सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकार इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम में मंत्री ने पशुपालकों से अपील की कि वे आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर पशुपालन को और बेहतर बनाएं, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG: हाईवे पर खुल्लम-खुल्ला प्यार: चलती बाइक पर होता रहा रोमांस, वायरल वीडियो से ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर :- जिले में नेशनल हाईवे पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 30