Balodabajar - Bhatapara

CG News : चारा लेने गई महिला धुएं से बेहोश होकर खेत में गिरी, आग की चपेट में आकर जिंदा जलकर हुई खाक

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के कसडोल में एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि महिला सुबह के वक्त मवेशी के लिए चारा लेने खेत में गयी थी। जहां धुएं से बेहोश होकर वह गिर गयी। इसी बीच पराली में आग लगाये जाने से महिला उसके चपेट में आकर जिंदा जल गयी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये घटना कसडोल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली 50 वर्षीय प्रभा साहू आज सुबह अपने खेत में चारा लेने गई थी। खेत के आसपास किसानों ने पराली में आग लगा रखी थी, जिससे घना धुआं उठ रहा था। इस धुएं की चपेट में आकर प्रभा साहू मौके पर ही बेहोश होकर खेत में गिर गयी।

इसी दौरान पराली की आग तेज हवा के कारण एकाएक पूरे खेत में फैल गई और खेत में बेहोश प्रभा उसकी चपेट में आ गई। इस घटना में बुरी तरह से जलने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह घटना पराली जलाने के दौरान धुएं और एकाएक आग फैलने के कारण होने की आशंका जतायी जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG – स्कूल में बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना, 78 बच्चों को लगाना पड़ा एंटी-रेबीज इंजेक्शन

बलौदाबाजार : जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम लछनपुर स्थित मिडिल स्कूल में मध्यान्ह…

CG News : स्कूल फेयरवेल पार्टी बना स्टंट शो, कार के विंडो पर लटके छात्र-छात्राएं, हरियाणवी गाने पर बनायी रील

बलौदाबाजार : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से जुड़े दो वीडियो इन दिनों…

CG ACB Breaking : घूस लेते SDO गिरफ्तार, मांगी थी 1 लाख रुपये की रिश्वत, आफिस में ही रंगे हाथों पकड़ाये…

बलौदाबाजार : एसीबी ने एक और घूसखोर अफसर को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG Crime : कमरे में मिली पति – पत्नी की लाश, देखने वालों के भी उड़े होश, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 5