Surajpur

CG News : कलेक्टर की कार को रेत लोड ट्रक कर रहा था बार – बार ओव्हर टेक, जब कलेक्टर ने पीछा कर पकड़ा तो हुआ खुलासा

सूरजपुर : सूरजपुर कलेक्टर की कार को बार-बार ओव्हर टेक करना अवैध रेत परिवहन में लगे ट्रक चालक को महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि चालक के इस हरकत के बाद कलेक्टर ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ा। जांच में पता चला कि ट्रक में रेत का अवैध परिवहन हो रहा था और चालक के पास लाइसेंस भी नही था। जिस पर कलेक्टर के निर्देश के बाद पुलिस और माइनिंग विभाग ने कार्रवाई कर ट्रक को जब्त कर लिय है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे 43 का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को सूरजपुर कलेक्टर एस.जयवर्धन अंबिकापुर की तरफ जा रहे थे। तभी दोपहर के वक्त रेत लोड मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 15 ईएच 1768 का का चालक कलेक्टर की कार को बार-बार ओवरटेक कर रहा था। ट्रक चालक की इस हरकत को देख कलेक्टर एस.जयवर्धन ने पीछा कर अजबनगर के पास मिनी ट्रक को रुकवाया। ट्रक के चालक से पूछताछ में पता चला कि वह जयनगर कांसापारा रेत घाट से अवैध रूप से रेत लोड कर अंबिकापुर जा रहा था।

ट्रक में लोड रेत का रायल्टी भी चालक के पास नही था। जांच में चालक के पास लाइसेंस भी नही था। लिहाजा कलेक्टर ने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस और माइनिंग विभाग को बताकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। कलेक्टर के निर्देश के बाद जहां माइनिंग विभाग ने ट्रक पर अवैध रेत परिवहन की कार्रवाई कर की कार्रवाई की है। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक अमन तिर्की के पास वैध लाइसेंस नहीं होने पर वाहन को जब्त कर जयनगर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। कलेक्टर के इस एक्शन के बाद माइनिंग और पुलिस विभाग के साथ ही अवैध रेत माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : प्रधान पाठक, दो शिक्षकों व दो संकुल प्राचार्यों पर बड़ी कार्रवाई, VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के देवीपुर स्थित अंबेडकरपारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय…

CG Crime : चार बच्चों की हुई मौत टोना – टोटके के शक में पड़ोसी महिला के ऊपर किया टांगी से ताबड़तोड़ हमला – मौके पर ही मौत

बलरामपुर : अंधविश्वास के कारण हत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़…

CG : मामी के साथ हुआ प्यार, तो लिव इन रिलेशन में रहने लगे दोनों, अब बर्थडे के बहाने मामी बनी प्रेमिका कर दिया खून

सूरजपुर : जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरभंज इलाके में एक महिला की हत्या के मामले…

CG News : प्रधान पाठक की कार में मिला मध्यान्ह भोजन का चावल, ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस और BEO से की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन के चावल…

CG News : अश्लील डांस को मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कला पूछे गए सवाल तो हंसकर बोले – मैं भी देखकर बताता हूं

बैकुंठपुर : अलग-अलग जिलों से सामने आए अश्लील डांस के मामलों की चर्चा इन दिनों…

1 of 7