Dhamtari

CG News : दिल दहला देने वाला हादसा मां के पीछे – पीछे साइकिल से निकला 4 साल का मासूम, फिर परिजनों की देख कर कांप उठी रूह

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चार साल की बच्चे के तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला भखारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मासूम अपनी मां के पीछे-पीछे साइकिल लेकर निकला था, जो देर शाम तक घर नहीं लौटा। ग्रामीणों ने जब तालाब के किनारे उसकी साइकिल देखकर तालाब में खोजबीन की तो मासूम की लाश बरामद हो गई।

इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है, जानकारी के मुताबिक, सौराबांधा गांव में चार साल के मासूम प्रिंस कुमार की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस की मां शाम को स्कूल के पास तालाब किनारे बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। उसके पीछे-पीछे साइकिल पर प्रिंस भी निकला था। शौच के बाद महिला यह सोचकर वापस घर आ गई कि उसका बेटा कहीं चला गया होगा। मगर देर शाम तक वह घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरु की गई।

ग्रामीणों ने रात जब तालाब के पास खोजबीन की तो उसकी साइकिल मिली। इसके बाद शक के आधार पर जब तालाब की तलाश की गई तो उसकी लाश बरामद हो गई। मासूम का शव मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : शराब दुकान में ‘चाकू गैंग’ का आतंक, युवक से कैश और मोबाइल लूटा, पुलिस ने नाबालिग समेत आरोपियों को दबोचा

धमतरी : धमतरी में अपराधियों के हौसले चरम पर है, लिहाजा बैखौफ बदमाशों ने शराब…

CG Crime : गाय से ही …. आधी रात … बीच बाजार में एक हवशी गौवंश के साथ कर रहा था दरिदंगी, लोगों ने मौके पर पकड़ा …

धमतरी : जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोर्रा में मानवता को शर्मसार…

CG News : नीलगाय का शिकार, जंगल में पड़ा मिला शव, फिर डॉग स्कॉड की मदद से ऐसे अरेस्ट हुआ शिकारी, DFO ने कहा …

धमतरी : वनमंडल धमतरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र केरेगांव में नीलगाय के अवैध शिकार…

1 of 7