Sarguja

CG News : सहकारी बैंक में 2 करोड़ का घोटाला, 8 कर्मचारियों पर FIR दर्ज, फर्जी दस्तावेज से पैसा निकाला …

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की पेटला शाखा में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। जांच में किसानों के खातों से फर्जी तरीके से राशि निकाले जाने का खुलासा होने के बाद सीतापुर पुलिस ने बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक, लेखापाल, कैशियर और कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कुल 8 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक बैंक शाखा में 127 किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खातों से करीब 1 करोड़ 92 लाख 82 हजार रुपये आहरण किए गए। मामले की शिकायत और अनियमितताओं की जानकारी सामने आने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर जांच कराई गई थी। जांच में पाया गया कि बैंक के अधिकारी और कर्मचारी संयुक्त रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसानों के खातों से रकम निकालने में शामिल थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी 8 कर्मचारियों को दोषी माना गया है, जिसके बाद सीतापुर थाने में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों में तत्कालीन शाखा प्रबंधक, लेखापाल, कैशियर और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने किसानों की जानकारी और अनुमति के बिना उनके हस्ताक्षर फर्जी तरीके से तैयार कर बड़ी रकम का आहरण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बैंक से जुड़े दस्तावेजों और लेनदेन की भी विस्तृत जांच की जा रही है। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : करंट से विवाहिता की मौत मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लैंगा…

1 of 14