Kondagaon

CG : रोजगार सहायक की हरकत – राशन कार्ड बनाने गयी महिला से पहले पैसा मांगा, फिर कर दी ऐसी माँग जान कर आप का भी दिमाग हो जायेगा खराब …..

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में रोजगार सहायक की गंदी हरकत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह राशन कार्ड बनवान के लिए रोजगार सहायक के पास गयी हुई थी। तब आरोपी ने पहले उससे मुर्गा की मांग की। महिला ने नही होने की बात कही तब आरोपी पैसों की मांग करने के साथ ही महिला को एक रात साथ बिताने की मांग कर दी। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद अब इस मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईरागांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली पीड़ित महिला अपने परिवार के राशन कार्ड के लिए रोजगार सहायक संजय नेगी के पास गयी थी। राशन कार्ड बनाने के बाद संजय नेगी ने महिला से पहले मुर्गे की मांग की। जब महिला ने घर में मुर्गा नही होने की बात कही और 500 रुपए देने की बात की, तब रोजगार सहायक ने महिला से एक रात साथ बिताने की मांग कर दी।

बताया जा रहा है कि घटना 26 मई की है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी। फिर 15 दिन बाद ग्राम पंचायत में लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी। पंचायत की बैठक में सरपंच और पंचों ने रोजगार सहायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद महिला ने 9 जून को केशकाल जनपद पंचायत में भी लिखित शिकायत किया गया। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी गयी है।

केशकाल एसडीएम अंकित चौहान ने बताया कि मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। आरोप सही पाये जाने के बाद रोजगार सहायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं में इस तरह की अनैतिक मांग स्वीकार नहीं की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार पलटी

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है।…

CG : दो गांवों के ग्रामीणों में हिंसक झड़प, कई ग्रामीण हुए लहूलुहान, नाराज ग्रामीणों ने थाने के बाहर किया…

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में वन भूमि सीमांकन के दौरान दो गांवों…