Kanker

CG : तलाक .. तलाक .. तलाक : ट्रिपल तलाक का पहला मामला, मोबाइल पर तलाक देकर रचाई दूसरी शादी, परिजन पहुंचे थाने

कांकेर : जिले में पहली बार तीन तलाक का मामला सामने आया है, जिससे मुस्लिम समाज में हड़कंप मच गया है। युवक ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर तीन बार ‘तलाक’ बोलकर रिश्ता तोड़ दिया, और इसके बाद दूसरी शादी रचा ली। यह घटना अब पुलिस जांच के दायरे में है।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला की शादी वर्ष 2017 में कांकेर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद महिला गरियाबंद में रह रही थी। कुछ समय बाद पति ने फोन पर तीन तलाक देकर संबंध समाप्त करने की सूचना दी, और फिर चुपचाप दूसरी शादी कर ली।

समाज और परिजन पहुंचे थाने

इस घटना से आहत महिला के परिजनों और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कांकेर कोतवाली में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इसे धार्मिक और कानूनी तौर पर गलत बताते हुए युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

कांकेर पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है, और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG: पाइपलाइन जोड़ने का काम कर रहा मजदूर गड्ढे में दफन, जेसीबी ड्राइवर ने डाल दी मिट्टी, 4 दिन बाद मिली लाश

कांकेर:- जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगनझर में एक मजदूर जिंदा…

CG News : महिला व नवजात की मौत पर बड़ा एक्शन, ड्यूटी पर तैनात दो नर्स हुई निलंबित, मामला मानवाधिकार तक पहुंचा

कांकेर : भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता और नवजात की मौत के…

1 of 7