Raipur

CG Crime : बंदूक और चाकू की नोक पर युवक से 36 हजार की लूट, परिचित निकला मास्टरमाइंड

रायपुर : राजधानी रायपुर में देर रात एक युवक को उसके ही परिचित ने फिल्मी अंदाज में जाल में फंसाकर लूट लिया। फल बेचकर घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर पहले बातचीत में उलझाया गया, फिर बंदूक और चाकू की नोक पर उससे हजारों रुपये छीन लिए गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित शेख शाहिल बाम्बे मार्केट में फल का ठेला लगाता है। सोमवार रात वह दिनभर की बिक्री के 36,600 रुपये लेकर घर लौट रहा था।

तभी तालाबपार स्थित फिरोज कबाड़ी गली के पास उसके पिता का पुराना परिचित राजा बैझड़ अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि राजा बैझड़ ने पहले शाहिल को अल्ताफ नाम के व्यक्ति का घर पूछने के बहाने रोका। परिचित होने के कारण शाहिल को किसी तरह का शक नहीं हुआ और वह उनके साथ गली की ओर चला गया। इसी दौरान चारों आरोपियों ने अचानक उसे घेर लिया। एक बदमाश ने पीछे से गला दबोचा, जबकि अन्य ने हाथ पकड़ लिए।

इसके बाद आरोपियों ने बंदूक और चाकू दिखाकर उसकी जेब में रखी नकदी लूट ली। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक और एक्टिवा से फरार हो गए। सदमे में आए पीड़ित ने पहले परिचितों को घटना की जानकारी दी, फिर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी राजा बैझड़ और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें

रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

1 of 172