Dhamtari

CG Crime : खुशियां मातम में बदली चौथिया कार्यक्रम में खूनी संघर्ष एक की मौत 5 गंभीर, जाने क्या है पूरा मामला

धमतरी : धमतरी जिले में चौथिया कार्यक्रम की खुशियां मातम में तब्दील हो गयी। बताया जा रहा है कि यहां ठीक से बाजा नहीं बजाने की बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक परिवार के ही एक शख्स की मौत हो गयी, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। इस खूनी संघर्ष के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। वहीं घटना की जानकारी के बाद गांव में पुलिस की टीम तैनात है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 21 फरवरी शनिवार को ग्राम पंचायत भोथीडीह में ग्राम मालगांव से ग्रामीण चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस चौथिया कार्यकम में बकायदा मालगांव से बैंड पार्टी भी आया हुआ था। कार्यक्रम के दौरान बैंड बाजा ठीक से नहीं बजाने को लेकर स्थानीय लोगों का विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मारपीट शुरू हो गई।

इससे स्थिति और बेकाबू हो गई और कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ था। वहीं चार घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

गांव में पुलिस बल किया गया तैनात

इधर घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वहीं गांव में हुए इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने ब्लेड से काटी कलाई, अब प्राचार्य और HM को शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले मे कुरूद के दहदहा स्कूल में स्कूली बच्चों द्वारा…

CG News : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की पत्नी ले रही गलत तरीके से योजना का लाभ, पति ने खुद की अपने पत्नी की शिकायत

धमतरी : जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जहां सरकारी…

CG Breaking : बदबूदार पनीर, कलाकंद में फफूंदी, खाद्य विभाग की जांच में सामने आयी बीमार करने वाली मिठाईयां

धमतरी : जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को धमतरी…

CG Crime News : पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार इलाके में फैली सनसनी

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केरेगांव…

1 of 5