रायपुर : परिजनों की शिकायत पर डीडीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस का विशेष ध्यान गर्भपात कराने के स्थान और इसमें कथित रूप से मदद करने वाले लोगों की भूमिका पर है।
पुलिस इस संबंध में साक्ष्य जुटाने के साथ ही संबंधित लोगों की जानकारी भी एकत्र कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



























