Sarguja

CG Crime : शराबी ASI को पत्नी के पीटा, धारदार हथियार से हमला कर किया घायल, कहा नशे में बेटी के साथ कर रहा था ….

सरगुजा : सरगुजा में एक शराबी एएसआई को उसकी शिक्षिका पत्नी ने जमकर पीटा है। आरोप है कि नशे में धुत्त एएसआई अपनी बेटी के साथ मारपीट कर रहा था, जिससे त्रस्त होकर पत्नी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वहीं एएसआई ने पत्नी पर सोने की ज्वेलरी नही दिलाने पर मारपीट करने का आरोप लगा रहा है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना में घायल एएसआई प्रशांत कुमार बलरामपुर एसपी कार्यालय के शिकायत शाखा में पदस्थ है। वहीं उसकी पत्नी अंबिकापुर में एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। परिवार एएसआई की पत्नी और बेटी अंबिकापुर में ही रहते है। शुक्रवार की रात एएसआई शराब पीकर घर पहुंचा था। जहां शराब के नशे में विवाद के बाद उसने बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

लंबे समय से प्रताड़ित हो रही पत्नी प्रियंका ने जब बेटी से मारपीट होते देखा, तो उसके सब्र का बांध टूट गया। उसने शराबी पति की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में प्रशांत कुमार प्रकाश के चेहरे, सिर, गले और हाथों में चोटें आई हैं। इसके बाद प्रशांत कुमार प्रकाश ने खुद अपना घायल चेहरे की फोटो मीडियाकर्मियों को भेजकर मारपीट करने की जानकारी दी है।

एएसआई ने आरोप लगाया कि उसने अपनी पत्नी को सोने के जेवर नही दिलाये, इसलिए पत्नी ने उस पर हमला बोल दिया। दूसरी तरफ पत्नी ने एएसआई पति पर शराब के नशे में बेटी के साथ मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक पुलिस में कोई अपराध दर्ज नही हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : कलेक्टरेट परिसर में चोरों का धावा, हनुमान मंदिर से दानपेटी ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

अंबिकापुर : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई…

CG Breaking : रेबीज संक्रमित कुत्ते ने जिस बकरे को काटा, उसकी दे दी बलि, 400 ग्रामीणों ने किया मांस सेवन; गांव में दहशत

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम सरगंवा में एक हैरतअंगेज और…

1 of 9