Bilashpur

CG Crime : शादी के बीच खूनी बवाल, चाकू मारकर युवक की हत्या, तीन नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : बिल्हा थाना क्षेत्र के खपरी गांव में खुशियों से सजा शादी समारोह कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। दो युवकों के बीच शुरू हुआ मामूली सा विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई से होते हुए सीधे खूनी टकराव तक पहुंच गई। कुछ ही मिनटों में माहौल चीख-पुकार और अफरातफरी में बदल गया।

खपरी गांव के शादी समारोह में जहां चारों ओर उत्सव की रौनक थी, वहीं अचानक दो पक्षों में कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि विवाद के बीच तीन से चार युवक अचानक राम भजन यादव पर टूट पड़े और चाकू से लगातार वार करते रहे। गंभीर रूप से घायल राम भजन को परिजन तुरंत बिल्हा अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव में घटना के बाद मातम और तनाव दोनों माहौल बना हुआ है…उधर सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देरी दो मुख्य आरोपियों के साथ तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ जारी है और हत्या तथा बलवा की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : केंद्रीय जेल से रिहा हुए 21 उम्रकैद के कैदी, 14 साल की सजा और अच्छे आचरण पर मिला नई जिंदगी का मौका

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने…

CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई 302 किलो गांजा और 21 हजार से अधिक नशीली दवाएं नष्ट, बुलडोजर चलाकर किया डिस्पोजल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने…

भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव याचिका पर सुनवाई, बचाव पक्ष के आवेदन पर फैसला सुरक्षित, 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बिलासपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर बिलासपुर…

1 of 44