Raipur

CG Crime : एक और बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार के अकाउंटेंट को बनाया निशाना, छीनकर ले गए लाखों रुपए

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक तरफ पुलिस की टीम अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी के कई ऐसे इलाके हैं, जहां अपराधियों में पुलिस का कोई डर नजर नही आ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में आए दिन चाकूबाजी, लूट, हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की सघन चेकिंग और सख्ती के बीच अपराधी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को सीधा चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।

राजधानी में एक और लूट

दरअसल, राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, यह घटना सेरीखेड़ी से नवा रायपुर जाने वाले मार्ग पर हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार के अकाउंटेंट को निशाना बनाया और उसके पर रखे 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदार का अकाउंटेंट सागर डहरिया पैसे लेकर जा रहा था। इसी दौरान जब वो सेरीखेड़ी से नवा रायपुर की तरफ बढ़ा तो बाइक सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके पास रखे 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 78