Raigarh

CG Crime : फेसबुक दोस्ती के बाद महिला को 6 साल तक ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, 35 लाख रुपये और जेवर ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़/सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सोशल मीडिया के जरिए पुरानी पहचान को दोस्ती में बदलकर एक शादीशुदा महिला का वर्षों तक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देकर करीब छह साल तक ब्लैकमेल करता रहा। इस दौरान उसने महिला से लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी हड़प लिए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बंजारी निवासी अनिल इजारदार और पीड़िता एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे। वर्षों बाद आरोपी ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर महिला से दोबारा संपर्क किया। पुरानी पहचान के चलते दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि एक दिन मायके से लौट रही महिला को आरोपी ने लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2020 से 2026 के बीच आरोपी ने कई बार महिला का शारीरिक शोषण किया। साथ ही धमकी देकर उससे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य माध्यमों से करीब 32 से 35 लाख रुपये भी वसूल लिए। लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद पीड़िता ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी।

पति के सहयोग से पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी अनिल इजारदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

CG Breaking : डेम में हाथी शावक की डूबने से मृत्यु जानकारी मिलते ही वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ….

रायगढ़ : धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत सिंघीझाप स्थित घोघरा डेम में…

1 of 9