Bilashpur

CG Crime : युवती व उसकी मां के साथ छेड़खानी, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप, विरोध किया तो, घर में घुसकर दी धमकी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां सकरी थाना क्षेत्र के चोरभट्ठी गांव में तालाब में नहाने गई एक युवती और उसकी मां के साथ छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी मां के साथ गांव के तालाब में नहाने गई थी।

इसी दौरान गांव का ही एक युवक, जिसकी पहचान रज्जन खान के रूप में हुई है, वहां पहुंचा और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि उसने इस दौरान युवती का फोटो और वीडियो भी बना लिया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब युवती और उसकी मां ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दोनों के साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, मामला यहीं नहीं रुका।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी बाद में अपने कुछ साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और वहां घुसकर अपहरण तथा जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार दहशत में हैं। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। सकरी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 29