Durg

CG Crime : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10.55 लाख की ठगी, स्वास्थ्य विभाग में रसूख बताकर करता था ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : भिलाई के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10.55 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने कोविड काल में नर्सिंग स्टाफ की सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा वादा किया था।

कोविड काल में दिया था सरकारी नौकरी का झांसा

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि कार्रवाई पीड़िता स्वेच्छा रानी की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में कोविड-19 के दौरान वह जुनवानी स्थित शंकराचार्य अस्पताल में कार्यरत थीं। इसी दौरान आरोपी बिज्जू चंद्रा ने स्वयं को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए शासकीय चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल और जिला अस्पताल दुर्ग में नर्सिंग स्टाफ की सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।

अलग-अलग किश्तों में लिए 10.55 लाख रुपये

आरोप है कि नौकरी का भरोसा दिलाकर आरोपी ने पीड़िता से अलग-अलग किश्तों में 10,55,698 रुपये ले लिए। लंबे समय तक नौकरी नहीं मिलने और रकम वापस नहीं करने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मोबाइल और बैंक पासबुक जब्त

शिकायत के आधार पर स्मृतिनगर चौकी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और बैंक पासबुक भी जब्त की है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

CG Crime : फिल्मी अंदाज में अपहरण 6 नाबालिगों ने दो युवकों को 5 घंटे तक घुमाया, कैश के साथ एकाउंट से भी लूटे पैसे …

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 नाबालिगों ने फिल्मी अंदाज में दो…

1 of 21