बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षक और गैर-शैक्षिक पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा हुई है। जिला प्रशासन ने कुल 192 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, चौकीदार और अन्य पदों के लिए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 192 संविदा और प्रतिनियुक्ति पदों पर भर्ती के लिए 17 जुलाई 2025 को जारी विज्ञापन में संशोधन किया गया है। कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष, उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति, जिला बालोद ने 22 जुलाई 2025 को एक शुद्धि पत्र (क्रमांक/5359/सचिव/मिथिला/2025) जारी किया, जिसमें अलीपुर और बिसाहा के प्राथमिक विद्यालयों के लिए संविदा शिक्षण पदों से संबंधित महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी दी गई है।
भर्ती का विवरण
बालोद जिले के विभिन्न स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों जैसे आमापारा बालोद, डौण्डी, डौण्डी लोहारा, अर्जुन्दा, गुरूर, नयाबाज़ार राजहरा, देवरीबंगला, गुण्डरदेही, निपानी, कन्नेवाड़ा, अरमरीकला, मोहंदीपाट, सिकोसा, सुरेगांव, रानाखुज्जी, मंगचुवा, कुसुमकसा और आमाडुला में रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी। यह भर्ती संविदा और प्रतिनियुक्ति के आधार पर होगी।
प्रमुख जानकारी:
- कुल रिक्त पद: 192
- पदों के नाम: प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, चौकीदार, भृत्य, आदि
- आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2025
- आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: https://balod.gov.in
शुद्धि पत्र का विवरण
शुद्धि पत्र के अनुसार, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अलीपुर और बिसाहा में संविदा शिक्षण पदों की भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं। यह शुद्धि पत्र 17 जुलाई 2025 को जारी विज्ञापन (क्रमांक/4332/कलेक्टर/तेजपत्र/2025) का हिस्सा है।
प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

