Bilashpur

CG Breaking : तालाब में तैरती मिली महिला की लाश पीएम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का रहस्य

बिलासपुर : न्यायधानी को रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बड़े तालाब में एक महिला की लाश तैरती हुई मिली। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान चंद्रकली कुर्रे उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है।

ये पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरी सतनाम नगर की है। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके अमेरी में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार रात घर से निकली थी, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला को शराब पीने की आदत थी।

पुलिस के अनुसार मौत का कारण तालाब में डूबना प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मौके पर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल सकरी पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल – डीजल की किल्लत? …. इस जिले के 8 पेट्रोल पंप अभी से ड्राई, ये वजह आई सामने

बिलासपुर : बिलासपुर से पेट्रोलियम संकट की बड़ी खबर सामने आई है। ईरान-इजरायल तनाव…

1 of 31