Gariyaband

CG Breaking : दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में बदले गए कई SDM, कलेक्ट्रेट से जारी हुआ आदेश, देखें पूरी लिस्ट

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दिवाली से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कार्यों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के कार्यस्थल में आंशिक संशोधन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारियों को जिले के विभिन्न अनुविभागों एवं कलेक्टर कार्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देवभोग, छुरा, राजिम और मैनपुर में नए SDM की पदस्थापना

जारी आदेश के अनुसार, कार्यस्थल में संशोधन होने वाले अधिकारियों में संयुक्त कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), देवभोग पदस्थ किया गया है। वहीं, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विशाल महाराणा को संयुक्त कलेक्टर, कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर अवंति गुप्ता को छुरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), राजिम तथा डिप्टी कलेक्टर लोकांश एल्मा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मैनपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

कलेक्ट्रेट से जारी हुआ आदेश, देखें पूरी लिस्ट –

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नाबालिग लड़के ने दोस्त के साथ मिलकर दो नाबालिग लड़कियों से किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक…

Rajim Violence News : राजिम हिंसा मामले में आया एक और मोड़, गांव में कर्फ्यू जैसे हालत, चप्पे – चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में…

1 of 8