Bilashpur

CG Breaking : नगर निगम में राजस्व निरीक्षक ने किया लाखों का टैक्स घोटाला, कमिश्नर ने किया निलंबित, पैसे वूसलने दिये निर्देश

बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम में टैक्स घोटाले का मामला सामने आया है। टैक्स के 14 लाख 18 हजार रूपये का गबल करने वाले रजस्व निरीक्षक को निगम आयुक्त ने निलंबित कर पैसों की वसूली के निर्देश् दिये है। कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि यदि समय पर बकाया राशि वसूली नही होेने पर राजस्व निरीक्षक के खिलाफ पुलिस में अपराध भी दर्ज कराया जायेगा।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला नगर नगिम के निगम के जोन क्रमांक-2 का है। बताया जा रहा है कि यहां राजस्व निरीक्षक के पद पर मनारायण देवांगन की पदस्थापना है। जिनके उपर टैक्स के पैसों में गबन करने का गंभीर आरोप लगा था। रामनारायण देवांगन पर वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान संपत्तिकर, समेकित कर और यूजर चार्ज के रूप में वसूल की गई 14 लाख 18 हजार 207 रुपए की राशि को निकाय कोष में जमा न न कर गबन कर लिया गया था।

इस घोटाले का खुलासा नगर निगम के आंतरिक ऑडिट में सामने आया। जिसके बाद कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने तत्काल एक्शन लेते हुए राजस्व निरीक्षक मनारायण देवांगन का निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही कमिश्नर ने रामनारायण देवांगन से समस्त बकाया राशि वसूलने के निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक राशि जमा नही होने की स्थिति में राजस्व निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निगम आयुक्त के इस आदेश के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

1 of 43