Bilashpur

CG Breaking News : तीन दिन पहले लापता हुआ था युवक नदी में तैरता मिला शव, गांव में मचा हड़कंप पुलिस ने जांच की शुरू

बिलासपुर : पचपेड़ी थाना क्षेत्र में सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम बसंतपुर से बहने वाली लीलागर नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। सुबह करीब साढ़े छह बजे कुछ ग्रामीणों ने नदी के पानी में औंधे मुंह पड़े एक शव को देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव के ही निवासी तुलसी पटेल पिता स्वर्गीय मेलाराम पटेल के रूप में की, जो पिछले तीन दिनों से लापता था।

मामले की सूचना तत्काल कोटवार द्वारा पचपेड़ी पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आ पाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गायब हुए चार जिंदगियों का रहस्य सुलझा: सफर के बीच लापता हुई थी महिला और 3 मासूम, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला

बिलासपुर : न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से तीन मासूम बच्चों के साथ लापता…

CG News : नगर निगम में MIC की बैठक में बवाल, सभापति के बैठक में उपस्थिति पर गरमायी राजनीति, पार्षद ने जतायी आपत्ति

बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम में एमआईसी की बैठक के बवाल हो गया। मेयर इन काउंसिल…

1 of 21