Bilashpur

CG Breaking : अमित जोगी को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, चीफ जस्टिस की बेंच ने दी सिर्फ एक दिन की मोहलत कल होगी अंतिम सुनवाई

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित राजनीतिक हत्याकांडों में से एक रामावतार जग्गी मर्डर केस में आज बिलासपुर हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। इस मामले के आरोपी और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की थी, जिस पर सख्त रुख अपनाते हुए चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने उन्हें केवल एक दिन की मोहलत दी है।

अब इस मामले की अंतिम सुनवाई गुरुवार, 2 अप्रैल को तय की गई है। गौरतलब है कि साल 2003 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राकांपा के नेता राम अवतार जग्गी की रायपुर में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें साल 2007 में निचली अदालत ने 28 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि अमित जोगी को तब बरी कर दिया गया था।

हालांकि, दो साल पहले हाईकोर्ट ने अन्य दोषियों की सजा बरकरार रखी थी, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा। अब उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई की अपील स्वीकार करते हुए इस केस को रिओपन किया गया है, जिससे एक बार फिर अमित जोगी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Breaking : पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर नया नियम, जारी हुआ नया नियम, पढ़िये आदेश अब इन्हें नहीं मिलेगा…

बिलासपुर : पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया…

CG News : पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे-बहू को सुनाई उम्रकैद की सजा, तीहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सजा बरकरार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित भैसमा तिहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण…

1 of 27