Bemetra

CG Breaking : कलेक्टोरेट में ठेकेदार का हाई वोल्टेज ड्रामा, खुद पर पेट्रोल छिड़ककर की आत्महत्या की कोशिश

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा कलेक्टोरेट में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद की जान लेने की कोशिश की. युवक अपने साथ पेट्रोल और माचिस लेकर पहुंचा था. उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लिया था, हालांकि समय रहते सुरक्षा में तैनात जवानों ने युवक के पास से माचिस छीन लिया. इससे बड़ी घटना होने से टल गई. जानकारी के मुताबिक, युवक आरिफ बाठिया ने कृषि विभाग के कार्यालय का भवन निर्माण का काम किया था. जिसका पैसा 1 साल बाद भी नहीं मिल पाने की वजह से वह परेशान था. युवक ने अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. इसके बाद युवक ने कलेक्टोरेट के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया. वह माचिस जलाता, इससे पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया.

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking – TI Suspend : बेमेतरा पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन: कोतवाली प्रभारी को किया गया निलंबित, SSP ने जारी किया आदेश

बेमेतरा : बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आई है। बेमेतरा कोतवाली थाना प्रभारी (TI)…

CG : कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े BJP नेता, सांसद बघेल ने CM और प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत, हाईकमान को सताने लगा डर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य गठन का 25वां वर्षगांठ रजत महोत्सव धूमधाम से संपन्न…

1 of 3