Bilashpur

CG Breaking : भालू की मौत वन विभाग ने जांच की शुरू

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के खोंगसरा-टेंगनमाड़ा मार्ग स्थित सुखानाला में एक वृद्ध भालू का शव मिला है। इस घटना से वन्यजीव संरक्षण और रेस्क्यू सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का दावा है कि भालू बीते कई दिनों से भोजन और पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकलकर आसपास के गांवों और तेंदूपत्ता फड़ों के पास भटक रहा था। इसके बावजूद उसका रेस्क्यू नहीं किया गया। भालू का शव मिलने के बाद वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। सुखानाला में मंगलवार को एक वृद्ध भालू मृत अवस्था में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि भालू काफी कमजोर और उम्रदराज हो गया था।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : सुनो! तुम्हारा भाई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हो गया है …. फिर साइबर ठगों ने महिला से ऐठ लिये 49 हजार

बिलासपुर : साइबर ठगों ने एक व्यवसायी की बहन को भाई की गिरफ्तारी का झांसा देकर 49…

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

1 of 38