Balrampur

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में बुलडोजर एक्शन, यहां के 23 मकान ध्वस्त, 7.75 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ में अवैध कब्जे पर लगातार करवाई जारी है, इसी कड़ी में आज बलरामपुर के रामानुजगंज स्थित रामचन्द्रपुर गांव में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छात्रावास की जमीन पर वर्षों से कब्जा कर बनाए गए पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया है। अब तक 23 मकानों को ध्वस्त कर करीब 7.75 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई है।

नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के दिए थे निर्देश

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान अब तक 23 मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है और करीब 7.75 एकड़ भूमि को खाली कराया गया है। मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फर्जी निवास प्रमाण पत्र गिरोह का पर्दाफाश, CRPF नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 3-4 लाख रुपये ….

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने…

1 of 9