Raipur

CG : SBI बैंक में सेंधमारी की कोशिश, स्ट्रांग रूम के चार ताले तोड़े, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर : राजधानी रायपुर में चोरों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की NIT शाखा में बड़ी सेंधमारी की कोशिश की। सरस्वतीनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर खिड़की की ग्रिल काटकर बैंक के अंदर दाखिल हुए और स्ट्रांग रूम व लॉकर रूम को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने बैंक में घुसने के बाद मैनेजर के केबिन से CPU की हार्ड डिस्क, RAM और SSD चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई जा रही है।

इसके बाद चोरों ने स्ट्रांग रूम के चार ताले और लॉकर रूम का एक ताला तोड़ दिया। आरोपियों ने बैंक की सेफ को भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। बैंक का कैश और लॉकर सुरक्षित बताया जा रहा है। वारदात के दौरान चोरों ने CCTV कैमरों और सिस्टम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सरस्वतीनगर थाना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के आसपास लगे CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

CG News : मकान की नींव खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्के, पुरातत्व विभाग करेगा जांच

जांजगीर-चांपा : अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसाही बाना में मकान निर्माण के…

1 of 126