Bilashpur

CG Accident : तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल…

तखतपुर : बिलासपुर-मुंगेली राज्य मार्ग पर बिनौरी गांव के पास शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने से काठाकोनी निवासी पवन रात्रे और खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव व विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग, मोनू यादव और जयंत वैष्णव, गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बता दें कि पांचों युवक बिलासपुर में प्लंबिंग का काम करने गए थे और दोपहर में कार से काठाकोनी लौट रहे थे। बिनौरी मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और आपातकालीन सेवा डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों को तुरंत सिम्स अस्पताल, बिलासपुर ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 29