देश - विदेश

Breaking : आधी रात मौत का तांडव! गर्ल्स स्कूल में 16 छात्राओं की जिंदा जलकर मौत … मची चीख-पुकार

Kenya : केन्या के नकुरु काउंटी स्थित गिलगिल के उतुमिशी गर्ल्स छात्रावास में आग लगने से 16 छात्राओं की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे लड़कियों के डॉर्मिटरी में आग भड़क उठी। हादसे में अब तक 16 छात्राओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 74 अन्य छात्राएं घायल हैं। सभी घायलों का अस्पतालों में इलाज जारी है।

शिक्षा मंत्री जूलियस ओगाम्बा ने कहा कि 79 अन्य छात्राएं घायल हुई हैं। आग गिलगिल क्षेत्र में स्थित एक आवासीय विद्यालय उतुमिशी गर्ल्स स्कूल के छात्रावासों में लगी। इस विद्यालय में 800 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

राष्ट्रपति ने जताया शोक

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने हादसे पर गहरा दुख जाहिर करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों के साथ है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

प्रशासन ने कहा है कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल बचाव कार्य, घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों सहायता की जा रही है। केन्या के आवासीय विद्यालयों में आग लगने की घटनाएं आम हैं। इनमें से कुछ घटनाएं आगजनी के कारण होती हैं, जबकि कुछ बिजली संबंधी खराबियों की वजह से होती हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Mobile Banned : स्कूलों में मोबाइल फ़ोन पूरी तरह बैन …. अगले साल मार्च से लागू होगा नियम, देश की संसद ने पास किया कानून

सियोल : दक्षिण कोरिया ने देशभर के स्कूलों में मोबाइल फोन और दूसरे डिजिटल उपकरणों…

Breaking : वायुसेना का विमान क्रैश, 110 सैनिक थे सवार, रेस्क्यू आपरेशन में 57 को जिंदा निकाला, टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

कोलंबिया : कोलंबिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को वायुसेना का विमान…

Breaking : वेनेजुएला में महाविनाश ! 40 सेकंड के भीतर दो भीषण भूकंप, 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

कराकास/टोक्यो : दुनिया को दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण अमेरिकी…

1 of 6