Kawardha

CG : BJYM समर्थकों ने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखती रही पुलिस, राहुल टिकरिहा को दिखाए थे काले झंडे

कवर्धा : कवर्धा में बीते दिन भाजयुमो व युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सामने आया है। जहां दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गए थे। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसी दौरानप भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के कथित समर्थकों पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में युवक कांग्रेसियों को खदेड़ने का दृश्य दिखाई और गाली गलौच सुनाई दे रहा है। दरअसल भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा का गुरुवार को आगमन हुआ था।

कवर्धा आगमन का युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष को काले झंड़े दिखाने की कोशिश की इसे लेकर ही विवाद हुआ। जिसके बाद युवक कांग्रेस व भाजयुमो कार्यकर्ता व समर्थक आपस में भीड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। जमकर गाली गलौच किया। हालाकि पुलिस ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक ना चली। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को जमकर खरी खोटी सुनाई।

गाली-गलौज कर कपड़े भी फाड़े

युवक कांग्रेस के आकाश केशरवानी, राहुल सिंहा, मनीष चंद्रवंशी, विरेन्द्र जांगड़े, सुधांशु बघेल सहित कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। युवक कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि बाहर से आए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है।

जबकि ये कोई अखाड़ा नहीं था, लेकिन भाजयुमो के गुंडों ने गाड़ी से उतरकर पहलवान की तरह दिखने वाले समर्थकों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मुख्य मार्ग से अंदर तक दौड़ाया गया। गालियां भी दी गई। कपड़े फाड़े और धक्का-मुक्की की गई, लेकिन पुलिस उनके सामने मूकदर्शक बनी रही। एक तरह से पुलिस ने भाजयुमो के गुंडागर्दी का खुलकर समर्थन किया। उन्हें रोकने टोकने के बजाय, उल्टा युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने, टोकने व समझाने की कोशिश कर रहे थे।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : प्रेमिका बनाती थी शादी का दवाब, प्रेमी ने हत्या कर शव को वाटरफॉल में फेंका, फिर महाराष्ट्र में पकड़ाया

कवर्धा : कबीरधाम जिले के चर्चित रानीदहरा जलप्रपात में कुछ दिन पहले मिली महिला की…

छत्तीसगढ़ के इस सरकारी राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल पार, चोरों ने आधी रात दिया वारदात को अंजाम, ऐसे खुला राज

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में…

CG Crime : हत्यारे का सुराग देने वालों को मिलेगा 10000 का ईनाम, सत्यम हत्याकांड में पुलिस एक्शन में …

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए चर्चित सत्यम मानिकपुरी हत्याकांड की गुत्थी …

CG Crime : महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, आरोपी ने हंसिया से किया ताबड़तोड़ वार, ICU में भर्ती

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई…

1 of 5