नई दिल्ली

BJP President छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया गया है। बिहार की एनडीए सरकार में मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पार्टी ने नितिन नबीन को नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. नितिन नबीन की बात करें तो वे बिहार भाजपा के दिग्गज नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं, नितिन नबीन बांकीपुर से विधान सभा सदस्य (एमएलए) चुने गए हैं। पहली बार उन्होंने 2006 में उपचुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। पिता के निधन के बाद उन्होंने सियासी विरासत को संभाला है। इसके बाद 2010, 2015 और 2020 के बाद अब 2025 में भी जीत का परचमा लहराया है।

पहली बार 9 फरवरी 2021 को नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें पथ निर्माण मंत्री बनने का मौका मिला था, लेकिन 9 अगस्त 2022 को नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया था और वे महागठबंधन में चले गए थे। दोबारा जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हुए तो 25 मार्च 2024 को नितिन नवीन को फिर से मंत्री बनाया गया। उन्हें शहरी विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। 24 फरवरी 2025 को मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें फिर दोबारा पथ निर्माण मंत्री बना दिया गया। अब 2025 में उन्हें फिर से मंत्री बनाया गया है। ⁠

बीजेपी की जीत में अहम भूमिका

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान नितिन नबीन बीजेपी के राज्य के सह प्रभारी थे। गौरतलब है कि 2018 की हार के बाद बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में शानदार वापसी की और पार्टी सत्ता में लौटी। इसमें नबीन की काफी अहम भूमिका रही। जिसके चलते पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें छत्तीसगढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा। पार्टी ने 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की।

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Breaking : आधी रात तेज झटकों से कांपी धरती, पूरे इलाके में दहशत का माहौल, जानिए कितनी रही तीव्रता

नई दिल्ली : तेलंगाना में देर रात अचानक भूकंप के झटके से दहशत का माहौल है। नेशनल…

Breaking : अब रसोई पर महंगाई का डबल वार LPG के बाद खाने का तेल भी महंगा, अब प्रति लीटर देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव का असर अब धीरे-धीरे भारतीय रसोई तक…

Sex Racket Busted : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, अंदर का नजारा देख उड़े सबके होश

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में एक स्पा की आड़ में संचालित एक देह…

1 of 29