Bilashpur

Bilashpur Train Accident : कौन है अनुराग कुमार सिंह जो ट्रेन हादसे में अनाथ मासूम को दिया सहारा, करेंगे पालन पोषण

बिलासपुर : बिलासपुर ट्रेन हादसे ने जहां कई परिवारों की खुशियाँ छीन लीं, वहीं डेढ़ साल के मासूम ऋषि यादव के सिर से माँ-बाप और नानी का साया भी उठ गया। हादसे में बचा यह नन्हा बच्चा इस समय अस्पताल में ज़िंदगी से जंग लड़ रहा है। उसकी मासूमियत और लाचारी ने हर किसी का दिल पिघला दिया है। परिवार में अब सिर्फ उसकी दादी और बुआ ही जीवित हैं—दादी वृद्ध हैं और बुआ अविवाहित, ऐसे में बच्चे के भविष्य को लेकर चिंता स्वाभाविक थी।

इसी बीच बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने मानवता की अनोखी मिसाल पेश करते हुए आगे आकर कहा कि यदि नियम और प्रक्रिया अनुमति दें, तो वे इस बच्चे को गोद लेकर उसका पालन-पोषण करना चाहते हैं। अनुराग सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपोलो अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने डॉक्टरों और परिजनों से मुलाकात कर बच्चे की हालत की जानकारी ली। उनका यह मानवीय कदम समाज के लिए प्रेरणा है, जो यह साबित करता है कि संवेदनाओं और करुणा से भरी इंसानियत आज भी ज़िंदा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गायब हुए चार जिंदगियों का रहस्य सुलझा: सफर के बीच लापता हुई थी महिला और 3 मासूम, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला

बिलासपुर : न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से तीन मासूम बच्चों के साथ लापता…

CG News : नगर निगम में MIC की बैठक में बवाल, सभापति के बैठक में उपस्थिति पर गरमायी राजनीति, पार्षद ने जतायी आपत्ति

बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम में एमआईसी की बैठक के बवाल हो गया। मेयर इन काउंसिल…

1 of 21