ब्रेकिंग न्यूज़

Big Breaking News : पावर प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, अब तक 9 मजदूरों की हुई मौत, कई लोग दबे राहत – बचाव कार्य जारी

चेन्नई : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ। एन्नोर थर्मल पावर प्लांट की नई साइट पर निर्माण कार्य के दौरान मचान गिर गई। इस दौरान साइट पर काम कर रहे कई मजदूर उसी में दब गए। हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है। वहीं कई गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर अफरातफरी का माहौल है। हादसे की सूचना पर थर्मल पावर प्लांट में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसी बीच लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को भी दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पावर प्लांट की नई साइट में चल रहा निर्माण कार्य

बता दें कि एन्नोर थर्मल पावर प्लांट चेन्नई में स्थित एक कोयला आधारित बिजली संयंत्र है, जिसे 1970 में स्थापित किया गया था। इसकी क्षमता 450 मेगावाट है। यह TANGEDCO के तहत राज्य का एक महत्वपूर्ण बिजली प्रदाता रहा है। वर्तमान में एन्नोर एसईजेड सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट जैसी विस्तार परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनका लक्ष्य सितंबर 2026 तक शुरू होना है। इसी थर्मल पावर प्लांट में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। पावर प्लांट की नई साइट निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर मचान पर चढ़कर काम कर रहे थे। तभी एकाएक मचान भरभराकर गिर पड़ी।

What's your reaction?

Related Posts

Liquor Shop Close : अब इन जगहों पर संचालित हो रहे शराब दुकानें होंगे बंद, अचानक जारी हुआ आदेश, जानिए क्या है कारण?

तमिलनाडु : तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पदभार संभाल लिया है। जिसके…

Raja Raghuvanshi Murdar Case : सोनम रघुवंशी की जमानत पर मेघालय सरकार सख्त, हाई कोर्ट से की बेल रद्द करने की मांग

शिलांग : इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली…

CG : सीएम साय के बड़े फैसले, महिलाओं को 33% आरक्षण, UCC समिति गठन और हादसे पर मुआवजे का ऐलान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बड़ा बयान…

1 of 22