Raipur

CG News : 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट तक बैठी रही, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू

रायपुर : राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में बुधवार को एक युवती सड़क किनारे लगे बड़े होर्डिंग पर चढ़ गई। करीब 35 फीट ऊंचाई पर चढ़ी युवती करीब 40 मिनट तक होर्डिंग पर बैठी रही। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना शंकर नगर स्थित खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लंबी सीढ़ी लगाई गई। वहीं एहतियात के तौर पर नीचे बड़ी सुरक्षा जाली भी बिछाई गई।

40 मिनट तक चलता रहा रेस्क्यू

रेस्क्यू के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति बिगड़ने न पाए, इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

मानसिक स्थिति ठीक नहीं

पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि, युवती मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती आखिर होर्डिंग पर क्यों चढ़ी थी।

What's your reaction?

Related Posts

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

नप गए छत्तीसगढ़ के इस जिले के CMHO.. साय सरकार ने किया सीधे सस्पेंड, महिलाओं के साथ गलत हरकत का था आरोप.. देखें आदेश

रायपुर : प्रदेश सरकार ने फिर से बड़ा एक्शन लिया है। महिलाओं से अभद्रता, गाली-गलौच…

1 of 137