Dhamtari

छत्तीसगढ़ में जन्मा ‘जलपरी’ जैसा शिशु, अद्भुत रूप देख दंग रह गए डॉक्टर, फिर जन्म के कुछ ही देर बाद कांप उठे लोग देखे पूरा वीडियो

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिला अस्पताल में एक ऐसे शिशु का जन्म हुआ जिसे देख डॉक्टर से लेकर पूरा अस्पताल स्टाफ दंग रह गया। यह नवजात हूबहू जलपरी जैसा दिख रहा था। धमतरी जिला अस्पताल में एक 28 साल की महिला डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। सब कुछ सामान्य लग रहा था लेकिन जैसे ही शिशु का जन्म हुआ वहां मौजूद डॉक्टर और नर्सें खुद भी हैरान रह गए। दरअसल इस नवजात शिशु का शरीर सामान्य बच्चों जैसा नहीं था। उसके केवल एक ही पैर थे और निचला हिस्सा जुड़ा हुआ था ठीक वैसा ही जैसा लोग अक्सर कहानियों में जलपरी का रूप सुनते हैं।

अस्पताल स्टाफ से लेकर मरीजों के परिजन तक हर कोई इस अद्भुत शिशु को देखने पहुंच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर चेहरा हैरत से भरा हुआ था। हालांकि अफसोस की बात यह रही कि जन्म के कुछ देर बाद ही शिशु की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मामलों की मुख्य वजह Congenital Disorder यानी जन्मजात विकार होते हैं और ऐसे केस बेहद ही दुर्लभ देखे जाते हैं। यानी धमतरी में जन्मा यह दुर्लभ शिशु भले ही इस दुनिया में कुछ देर ही रह पाया लेकिन अपने अनोखे रूप की वजह से हर किसी को हैरत में डाल गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नीलगाय का शिकार, जंगल में पड़ा मिला शव, फिर डॉग स्कॉड की मदद से ऐसे अरेस्ट हुआ शिकारी, DFO ने कहा …

धमतरी : वनमंडल धमतरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र केरेगांव में नीलगाय के अवैध शिकार…

CG Breaking : बदबूदार पनीर, कलाकंद में फफूंदी, खाद्य विभाग की जांच में सामने आयी बीमार करने वाली मिठाईयां

धमतरी : जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को धमतरी…

CG News : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की पत्नी ले रही गलत तरीके से योजना का लाभ, पति ने खुद की अपने पत्नी की शिकायत

धमतरी : जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जहां सरकारी…

CG : तहसीलदार के चेंबर में महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप, जानिये क्या है पूरा मामला, जिसके बाद महिला ने..

धमतरी : जिले के तहसील कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला…

1 of 5