Dhamtari

कुरुद विधायक अजय चंद्राकर पर फूटा भाजपा के ही महिला नेत्री का ही गुस्सा, बीच कार्यक्रम में लगाए मुर्दाबाद के नारे,

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आयोजित महतारी सदन के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम के समापन पर अचानक राजनीति का पारा चढ़ गया। मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच माहौल उस वक्त गरमा गया जब भाजपा की ही महिला नेत्री ने कुरुद विधायक अजय चंद्राकर के खिलाफ जमकर विरोध किया और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगी। कुछ देर तक चले इस हंगामे ने पूरे कार्यक्रम में अफरातफरी मचा दी।

दरअसल, धमतरी जिले के कुरुद विधानसभा के करेली बड़ी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय महतारी सदन का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्रियों के हाथों हुआ। मंच पर कुरुद विधायक अजय चंद्राकर भी मौजूद थे। समापन के समय अचानक माहौल बदल गया। मगरलोड ब्लॉक सरपंच संघ की अध्यक्ष राखी साहू गुस्से में मंच के समीप पहुंची और अजय चंद्राकर के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी शुरू कर दी। अजय चंद्राकर मुर्दाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

अफरा-तफरी मचते ही पुलिस को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा और राखी साहू को मंच से बाहर ले जाया गया। बाहर निकलते ही राखी साहू ने मीडिया के सामने विधायक अजय चंद्राकर पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि स्वागत लिस्ट में उनका नाम होने के बावजूद हटा दिया गया। जो सरपंच संघ और उनके पद का अपमान है उन्होंने सीधे-सीधे अजय चंद्राकर पर नाम काटने का आरोप लगाया। राखी साहू ने यह भी कहा कि चंद्राकर परिवार पिछले 9 बार से खिसोरा गांव से टिकट पाता आ रहा है, लेकिन अब वे क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना भूल चुके हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नीलगाय का शिकार, जंगल में पड़ा मिला शव, फिर डॉग स्कॉड की मदद से ऐसे अरेस्ट हुआ शिकारी, DFO ने कहा …

धमतरी : वनमंडल धमतरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र केरेगांव में नीलगाय के अवैध शिकार…

CG Breaking : बदबूदार पनीर, कलाकंद में फफूंदी, खाद्य विभाग की जांच में सामने आयी बीमार करने वाली मिठाईयां

धमतरी : जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को धमतरी…

CG News : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की पत्नी ले रही गलत तरीके से योजना का लाभ, पति ने खुद की अपने पत्नी की शिकायत

धमतरी : जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जहां सरकारी…

CG : तहसीलदार के चेंबर में महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप, जानिये क्या है पूरा मामला, जिसके बाद महिला ने..

धमतरी : जिले के तहसील कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला…

1 of 5