Dhamtari

CG News : जंगलों में बाघ की वापसी, पगचिन्ह मिलने से वन विभाग सतर्क, 10 गांवों में मुनादी

धमतरी : धमतरी वनमंडल के उत्तर सिंगपुर जंगल में कई वर्षों बाद एक वयस्क बाघ के पगचिन्ह मिलने से वन विभाग सतर्क हो गया है। इस खबर से जहां वन विभाग में उत्साह है, वहीं आसपास के 10 गांवों में सावधानी बरतने के लिए मुनादी कराई गई है। बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के कर्मियों को उत्तर सिंगपुर वन रेंज के जंगल में एक वयस्क बाघ के ताजा पगचिन्ह मिले हैं।

इसके बाद वन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आ गई और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए योजना तैयार करने में जुट गई। वन मंडलाधिकारी ने बताया कि बाघ संभवतः सीतानदी अभ्यारण्य के आरक्षित वन क्षेत्र से पानी की तलाश में सिंगपुर रेंज में पहुंचा है। बाघ की आमद की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में भय का माहौल है। वन विभाग ने दस गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जंगल में न जाने, अकेले न घूमने और पशुओं को सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा है। वन विभाग ने बाघ को ट्रैक करने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की है। कैमरा ट्रैप और ड्रोन की मदद से बाघ की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। साथ ही, उसे वापस अभ्यारण्य क्षेत्र में ले जाने की योजना बनाई जा रही है ताकि ग्रामीणों और बाघ दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ग्राम सभा में मचा बवाल जिला पंचायत सदस्य के पति को युवती ने जड़ा थप्पड़ दो गुटों में बंटा गांव, रोड जाम

धमतरी : जिले के अछोटा गांव में विशेष ग्राम सभा के दौरान उस वक्त जमकर हंगामा हो…

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

CG : बहन करती रही राखी पर भाई का इंतजार, उधर मासूम भाई हो गया सड़क हादसे का शिकार, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

धमतरी : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रक्षाबंधन के दिन एक…

1 of 11