Balod

CG Crime : जंगल में खूनी ‘लव स्टोरी’, पहले बनाए संबंध, फिर सिर कुचलकर उतार दिया मौत के घाट, हत्या की वजह जानकर कांप जाएगी रूह

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित गुरामी के जंगल में मिली एक महिला की लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही प्रेमी ने की थी। प्रेमी ने पहले महिला का गला दबाकर उसे बेहोश किया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधों को लेकर की हत्या

आरोपी नेमीचंद साहू और शादीशुदा कमला राजपूत दोनों के बीच करीब 7 सालों से प्रेम संबंध था। मृतका कमला राजपूत बालोद थाना क्षेत्र के पाररास की निवासी थी, जबकि आरोपी प्रेमी नेमीचंद साहू तरौद गांव का निवासी है। 16 जनवरी 2026 को दोनों गुरामी गांव के जंगल में मिलने पहुंचे थे। पहले दोनों ने जंगल में संबंध बनाए फिर दोनों के बीच  किसी अन्य व्यक्ति से बात करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आवेश में आकर महिला का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर पत्थर से उसके सिर को कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

टैटू से हुई पहचान

हत्या करने के बाद आरोपी मृतका का मोबाइल अपने साथ लेकर मजदूरी करने दुर्ग जिला चला गया था। वहीं, महिला के परिजनों ने पहले ही बालोद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते दिनों महिला का शव जंगल से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कमला राजपूत के हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान हुई कि शव गुमशुदा कमला का ही है। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फर्जी अंगूठे से खड़ा किया 142 सिम का नेटवर्क, डिजिटल पहचान का बड़ा दुरुपयोग, आरोपी पर कसा शिकंजा

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डिजिटल पहचान से छेड़छाड़ का एक चौंकाने वाला…

CG News : ईंट भट्ठे में हुआ दर्दनाक हादसा पानी टंकी में दबने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक मासूम गंभीर घायल

बालोद : डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखली में संचालित एक ईंट…

CG : खुद को बाबा बताने वाले शख्स के आश्रम में हुआ पाप, चेला ने लड़की के साथ किया कुकर्म, अब बाबा सहित तीन गिरफ्तार

बालोद : छत्तीसगढ़ के एक बाबा के कुकर्मी चेले ने बड़ा कांड कर दिया है। आरोप है कि…

1 of 4