Jashpur

CG Crime : काम के बहाने युवती से बढ़ाया संपर्क, फिर बनाने लगा शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर दो बार कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : जशपुर जिले के थाना सन्ना क्षेत्र की महिला से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले फरार आरोपी नागेंद्र उरांव (35) को जशपुर पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया था कि आरोपी ने प्राइवेट कंपनी शेप शॉप में काम करने के बहाने संपर्क बढ़ाया और सितंबर 2023 से शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात करा दिया

इस दौरान दो बार गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात भी करा दिया। बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद उसने शादी से इंकार कर झारखंड भाग गया। मामले में थाना सन्ना ने धारा 376 व बीएनएस 69 के तहत अपराध दर्ज किया था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी का लोकेशन रांची में मिला, जहां घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी संतोष सिंह एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's your reaction?

Related Posts

Gangrape : छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी … फिर इस हाल में मिली

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर…

CG Crime : बीबी के ब्वायफ्रेंड की हत्या, पति ने तीन सहयोगियों संग ली जान, शादी समारोह के दौरान खेला खूनी खेल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेम प्रसंग का एक खौफनाक अंत सामने आया है।…

CG शराबी सिपाही : “आज थोड़ा ज़्यादा हो गया …. अब नहीं पिऊंगा” आरक्षक शराब के नशे में धुत, वीडियो हुआ वायरल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाने वाली एक…

1 of 6