Raipur

CG Crime : 22 साल की शादी का दर्दनाक अंत, पत्नी ने पेट्रोल डालकर पति को जिंदा जलाया

रायपुर : रायपुर की डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद के बीच पत्नी ने अपने पति को जिंदा जलाकर मार डाला। 8 दिसंबर की रात हुए इस कृत्य ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। गंभीर रूप से झुलसे पति अरुण पटवा (45) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, अरुण देर रात भतीजी की शादी से घर लौटा था।

इसी दौरान पति-पत्नी के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद बढ़ा और गुस्से में पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर अरुण को आग के हवाले कर दिया। आरोपी महिला दरवाजा बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गई। आग की लपटों में घिरे अरुण की चीखें सुनकर पड़ोसी दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। 70% जल चुके अरुण को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाने में असमर्थता जताई। परिजनों के मुताबिक, अरुण और उसकी पत्नी की शादी 22 साल पहले हुई थी।

दंपत्ति की कोई संतान नहीं है और पिछले कई वर्षों से दोनों के बीच मनमुटाव बना हुआ था। विवाद के मामले पहले भी थाने तक पहुंच चुके थे। परिवार का आरोप है कि पत्नी अक्सर आत्महत्या का दबाव बनाकर उन्हें परेशान करती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और वारदात की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 111