Uttar Pradesh

महज सी बात पर पति बना हैवान गर्म प्रेस कर जलाया पत्नी का प्राइवेट पार्ट, दोस्तों को घर में बुलाकर दिया घिनौने वारदात को अंजाम

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक महिला ने अपने पति और उसके पांच साथियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्रयास किया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने न सिर्फ उसकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि हाथ-पैर पकड़कर उसके प्राइवेट पार्ट और बाजू को प्रेस से जला दिया। पीड़िता की शिकायत पर पहले पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद वह न्यायालय की शरण में पहुंची। अदालत के आदेश पर अब बाबूगढ़ थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब 17 वर्ष पहले मनोज नामक व्यक्ति से हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति चरित्रहीन है और अक्सर उसके साथ मारपीट करता रहा है। घटना वाली 24 सितंबर की रात करीब 11 बजे, मनोज ने अपने साथियों श्रीचंद, रोहताश, संजय और सुभाष के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। महिला के अनुसार, श्रीचंद ने उसके हाथ जबकि रोहताश ने पैर पकड़ लिए। संजय और सुभाष ने उसके शरीर को दोनों ओर से दबा लिया।

इसी दौरान पति मनोज ने गर्म प्रेस से उसकी बाजू और प्राइवेट पार्ट को जला दिया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोप है कि पीड़िता जब शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची, तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय उससे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद से महिला आरोपियों से जान बचाती फिर रही है। उसने बताया कि आरोपियों ने उसका मोबाइल और आधार कार्ड भी छीन लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

Love Story : अपने ही भतीजे के प्यार में पागल हुई चाची, बनाना चाहती थी पति, नहीं हुआ कंट्रोल तो उठाया ये कदम

गोरखपुर : समाज में रिश्तों की खास मिठास और अहमियत है। इन्हीं रिश्तों में से होता…

1 of 16