Korba

Korba Crime : नशे में पति ने पत्नी पर किया हथौड़ा से हमला, बेटी को दी नशे की गोली, दोनों अस्पताल में भर्ती

कोरबा : जिले के उरगा थाना क्षेत्र मे शाम घरेलू हिंसा की चरम सीमा पार करने वाला मामला सामने आया, जहां नशे में धुत एक युवक ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी पर बेरहमी से हमला कर दिया। ग्राम तरदा निवासी राइमंड प्रकाश जांगड़े ने नशे की हालत में पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद भी आरोपी का गुस्सा कम नहीं हुआ।

उसने अपने पास रखी नशे की गोलियां दोनों बेटियों को खाने के लिए दे दीं। रोजाना की मारपीट और तनाव से परेशान बड़ी बेटी ने गोली निगल ली, जिससे उसकी हालत भी बिगड़ गई। सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी प्रभारी विश्वनारायण चौहान टीम के साथ आपातकालीन कक्ष पहुंचे और पीड़िता का बयान दर्ज किया। डॉक्टरों के मुताबिक कविता बाई की स्थिति बेहद गंभीर है और उन्हें उन्नत उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

बड़ी बेटी भी अस्पताल में भर्ती है और इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया है कि राइमंड प्रकाश जांगड़े का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही भारी है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर चचेरे भाई की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और लगभग चार साल पहले ही रिहा हुआ था। विवाहिता के परिजनों ने राइमंड के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

Korba : S. S. प्लाजा काम्लेक्स में भीषण आग, ज्वेलरी शाॅप सहित कई दुकाने आग की चपेट में, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी

कोरबा : कोरबा में एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस की दुकानों में आज सुबह भीषण आग लग गयी।…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

1 of 17