Bilashpur

CG Viral Video : चलती कार में छत और बोनट पर बैठकर रील बनाने का खतरनाक स्टंटबाजी, युवक का वीडियो हुआ वायरल

बिलासपुर : बिलासपुर के नए रिवरव्यू रोड पर एक युवक द्वारा चलती कार की छत और बोनट पर बैठकर रील बनाने का खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। बिना नंबर की कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करने वाला युवक खुद की जान जोखिम में डालते हुए दूसरों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ करता दिखा।

युवक की पहचान में जुटी पुलिस

हाईकोर्ट द्वारा पहले ही ऐसी हरकतों पर नाराज़गी जताने के बावजूद शहर में स्टंट और रील का बेतुका ट्रेंड थम नहीं रहा है। पहले भी बाइक पर खतरनाक स्टंट के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। मामले की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस फुटेज और लोकेशन के आधार पर युवक की पहचान में जुटी है।

देखे पूरा वीडियो

What's your reaction?

Related Posts

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

1 of 43